छत्तीसगढ़ में 5 करोड़ से अधिक का अवैध धान जब्त, समर्थन मूल्य पर खपाने की थी तैयारी, इस जिले से आज रहे सबसे ज्यादा
By Deepak Dilliwar
छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारम्भ होने के पूर्व से ही प्रदेश में अवैध परिवहन से आने वाले धान की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पिछले एक नवंबर से 16 नवंबर तक लगभग 19 हजार 320 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इस बार मार्कफेड द्वारा राज्य में अवैध परिवहन के जरिए अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वाले धान को रोकने के लिए राज्य के सीमावर्ती जिलों में चेकपोस्ट और कलेक्टर की अध्यक्षता में टॉस्कफोर्स भी बनाए गए हैं। इसके साथ ही मार्कफेड में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था की सतत् निगरानी की जा रही है।
मार्कफेड ने जारी किए अवैध धान के आंकड़े
- महासमुंद जिला: 4266 क्विंटल (सर्वाधिक)
- बलरामपुर जिला: 4139 क्विंटल
- सूरजपुर जिला: 1750 क्विंटल
- रायगढ़ जिला: 1201 क्विंटल
- जशपुर जिला: 1157 क्विंटल
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला: 967 क्विंटल
- कोण्डागांव जिला: 869 क्विंटल
- सारंगढ़-बिलाईगढ़: 687 क्विंटल
- राजनांदगांव: 607 क्विंटल
- मुंगेली: 490 क्विंटल
- बलौदाबाजार: 386 क्विंटल
- बिलासपुर: 273 क्विंटल
- कोरिया: 253 क्विंटल
- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: 250 क्विंटल
- सरगुजा: 240 क्विंटल
- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: 228 क्विंटल
- दंतेवाड़ा: 220 क्विंटल
- बस्तर जिला: 218 क्विंटल
- सक्ती: 137 क्विंटल
- सुकमा: 130 क्विंटल
- बालोद: 123 क्विंटल
- गरियाबंद: 122 क्विंटल
- जांजगीर-चांपा: 119 क्विंटल
- कवर्धा: 90 क्विंटल
- कोरबा: 85 क्विंटल
- रायपुर: 84 क्विंटल
- धमतरी: 72 क्विंटल
- नारायणपुर: 53 क्विंटल
- दुर्ग: 38 क्विंटल
- बेमेतरा: 32 क्विंटल
- मोहला-मानपुर-चौकी: 27 क्विंटल
उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पूर्व प्रदेश में अवैध धान परिवहन और संग्रहण पर सख्त निगरानी जारी रखते हुए आज दो महत्वपूर्ण कार्रवाईयाँ की गईं। मार्गफेड के इंटीग्रेटेड कंट्रोल सिस्टम से प्राप्त 600 बैग (231.5 क्विंटल) अवैध धान संबंधी अलर्ट पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कोंडागांव जिले की टीम ने मौके पर पहुंचकर धान जप्त किया। सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ाए जाने और त्वरित अलर्ट-रिस्पॉन्स सिस्टम की बदौलत अन्य राज्यों से धान की अवैध आमद को रोकने में प्रभावी सफलता मिल रही है।
रात्री गश्त के दौरान कार्रवाई
इसी क्रम में रात्री गश्त के दौरान ग्राम त्रिशूली थाना सनवाल क्षेत्र में अशोक सिंह पिता रामचरित्र के घर के बाहर बने शेड में दो अलग-अलग स्थानों पर कुल 222 कट्टा (88.8 क्विंटल) धान पाया गया। विवाद की स्थिति को देखते हुए दिन में पुनः तहसीलदार रामचंद्रपुरपुर, थाना प्रभारी सनवाल, महिला पुलिस तथा मंडी कर्मचारियों की मौजूदगी में विस्तृत जांच की गई और धान की विधिवत जप्ती की कार्रवाई पूरी की गई। शासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता और अवैध गतिविधि को हर स्तर पर जीरो टॉलरेंस के साथ रोका जाएगा।
This article has been republished from The IBC24
