Karnal (Haryana): राइस मिलर ने डकारा सवा दो करोड़ का धान

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की दबिश के दौरान कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की चेकिंग में हेराफेरी सामने आई है। एक राइस मिल में करीब 10256 क्विंटल धान कम मिला है, जिसे खुर्दबुर्द किया गया है। जिसकी कीमत करीब सवा दो करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। जिस पर कार्रवाई करते हुए राइस मिल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने भी इसकी विभागीय जांच शुरू करा दी है।
खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक दिनेश तुली ने बताया कि सात फरवरी को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के उपनिरीक्षक शेर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक गुरमीत आदि की सहभागिता में आयुष्मान फूड गांव बोहला खालसा के स्टाक का निरीक्षण किया गया था। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम पहुंची तो राइस मिल में अश्विनी निवासी गांव बोहला खालसा मौजूद थे। जो आयुष्मान फूड्स का पार्टनर है। निगदू थाना प्रभारी रामफल को भी बुलाया गया था।
संयुक्त टीम ने अश्वनी कुमार के सामने राइस मिल के स्टाॅक का सत्यापन किया। खाद्य आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आयुष्मान फूड्स राइस मिल को वर्ष 2023 में 415390 क्विंटल धान दिया गया था। जिसका सीएमआर एफसीआई को दिया जाना था। जिसमें से अभी तक 2165 क्विंटल धान का 1450 क्विंटल चावल ही सरकार को वापस दिया गया है। शेष धान 39374 क्विंटल 87 किलो धान का स्टॉक राइस मिल में होना चाहिए था, लेकिन भौतिक निरीक्षण पर 10256 क्विंटल 97 किलो सरकारी धान कम पाया गया है। जिसकी कीमत सरकारी दर के अनुसार दो करोड़ 25 लाख 96 हजार 171 रुपये बनती है। इसके ऊपर जो सरकारी खर्च व शुल्क लगा वह अलग है। इसका कोई हिसाब अश्विनी कुमार नहीं बता सका। इस धान का राइस मिल संचालक ने खुदबुर्द किया है।
खाद्य आपूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच ईएसआई राजबीर सिंह को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को तरावड़ी क्षेत्र के भी कुछ राइस मिलों में हेराफेरी की आशंका है, जिसका अभिलेखीय मिलान किया जा रहा है। निगदू थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पहले इन राइस मिलों पर दर्ज हो चुके केस
राइस मिल हेराफेरी चावल नहीं दिए

.रियल एग्रो फूड्स रसूलपुर कलां 70189291 रुपए 17908.83 क्विंटल

गोयल ओवरसीज रसूलपुर कलां 63162096 रुपये 16115.83 क्विंटल

केडी ओवरसीज नीलोखेड़ी 59559936 रुपये 15196.745 क्विंटल

रोहित ट्रेडिंग कंपनी घरौंडा 42876975 रुपये 10940.08 क्विंटल
आरआर फूड्स 138807350 रुपये 39490 क्विंटल

This article has been republished from Amar Ujala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×